यूपी के 50 जिलों में बारिश के सम्‍भावना, विभाग ने दी वज्रपात की चेतावनी – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

उत्‍तर प्रदेश के 50 जिलों में आज बारिश के आसार हैं। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट के साथ ही मौसम विभाग ने आगाह किया है कि वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा। लिहाजा आप मौसम को लेकर खासतौर पर सचेत रहें। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि वेस्‍ट यूपी में भारी बारिश होगी जबकि पूर्वांचल के बड़े इलाके में बारिश की सम्‍भावना कम है। 

पश्‍चिमी उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बिजनौर और मेरठ में भारी बारिश की सम्‍भावना है। इसके साथ ही चित्रकूट, प्रतापगढ़, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर शहर, राय बरेली, अमेठी, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हथरस, आगरा, इटावा, औरैया, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मुज्जफरपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, शामली, ललीतपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

राजधानी और काशी में हो सकती है बारिश 
उधर, यूपी की राजधानी लखनऊ में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि राजधानी में पूरी दिन बादल छाए रहेंगे। राजधानी का न्‍यूनतम तापमान शनिवार को 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है।

इसी तरह वाराणसी में भी अच्‍छी बारिश होने की सम्‍भावना है। मौसम विज्ञानियों ने दिन बादल छाये रहने की सम्‍भावना व्‍यक्‍त की है। वहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रह सकता है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here