इन 3 राशियों के लिए लाभकारी है, सावन का चौथा शनिवार – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

सावन का महीना हिंदू धर्म में बेहद खास माना गया है। इस महीने भगवान शंकर व माता पार्वती की उपासना की जाती है। मान्यता है कि इस माह में भगवान शिव भक्तों से जल्दी प्रसन्न होते हैं और उन्हें मनचाहा वरदान प्रदान करते हैं। सावन महीने में भोलेनाथ के साथ-साथ शनिवार को शनिदेव की पूजा करने से भी लोगों के जीवन की बाधाएं दूर होने की मान्यता है। सावन महीने का चौथा शनिवार 6 अगस्त 2022 को पड़ रहा है। सावन मास का चौथा शनिवार तीन राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है।

कुंभ- सावन महीने के चौथे शनिवार को एक विशेष संयोग बन रहा है। कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं। वर्तमान में शनिदेव मकर राशि में विराजमान हैं। शनिदेव के मकर राशि में विराजमान होने से कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़े साती चल रही है। कुंभ राशि के जातकों पर शनि का बुरा प्रभाव बहुत ही कम समय के लिए होता है। कुंभ राशि के लोग नेक, ईमानदार व धैर्यवान होते हैं। इस राशि से जुड़े जातकों को धन का अभाव कम ही होता है।

मकर- मकर राशि के स्वामी भगवान शनिदेव हैं। इस वजह से शनिदेव की विशेष कृपा मकर राशि वालों पर रहती है। मकर राशि शनिदेव की प्रिय राशि में से एक है। मकर राशि के लोग मेहनती व उत्साही माने जाते हैं। मकर राशि के जातक भाग्यशाली माने जाते हैं। कहा जाता है कि मकर राशि वालों पर शनिदेव का अशुभ प्रभाव कम ही पड़ता है।

तुला- तुला राशि वालों पर भी शनिदेव की विशेष कृपा हमेशा बनी रहती है। तुला राशि में शनिदेव उच्च के माने गए हैं। शनि के तुला राशि में उच्च के होने पर इस राशि के लोगों को अच्छा फल प्रदान करते हैं। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा होने से भाग्य का साथ मिलता है। इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here