इस खास वजह से Liger के प्रमोशन मे विजय देवरकोंडा ने पहनी 199 रुपये की चप्पल, जाने पूरी ख़बर – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म लाइगर 25 अगस्त को रिलीज हो रही है। इससे पहले प्रमोशनल इवेंट्स में विजय देवरकोंडा की चप्पलें चर्चा में आ चुकी हैं। एक इवेंट में वह जब सबसे पहले चप्पल पहने दिखे थे तो रणवीर सिंह का ध्यान इस ओर गया था। इसके बाद उनकी 199 रुपये की चप्पलें सुर्खियों में आ गईं। विजय को अब हर इवेंट में वही चप्पल पहने देखा जा रहा है। इसके पीछे अब एक खास वजह सामने आ रही है। 

रणवीर भी चप्पल देखकर चौंके

विजय देवरकोंडा इस वक्त फीमेल फैन्स के मोस्ट फेवरिट बने हुए हैं। बॉलीवुड दीवाज सारा अली खान, जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे भी उनमें इंट्रेस्ट दिखा चुकी हैं। वह काफी हैंडसम दिखते हैं और उनका ड्रेसिंग सेंस भी लाजवाब है। इस बीच प्रमोशनल इवेंट्स के दौरान उनकी फ्लिप-फ्लॉप्स ने सबका ध्यान खींचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन चप्पलों की कीमत 199 रुपये है। रणवीर सिंह एक इवेंट में उनके सिंपल लुक को देखकर बोल चुके हैं कि ऐसा लग रहा है, मेरी फिल्म के इवेंट में ये आए हैं। 

खासतौर पर मंगवाई चप्पल

विजय ज्यादातर टीशर्ट्स, चप्पल और नॉर्मल पैंटस और जॉगर्स में दिख रहे हैं। उनकी टी-शर्ट्स पर फिल्म लाइगर से जुड़ा कुछ लिखा दिखता है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय की स्टाइलिस्ट हरमन कौर ने बताया कि विजय ऐसा जानबूझकर कर रहे हैं क्योंकि वह बाहर भी अपना लुक फिल्म के कैरेक्टर से मिलता-जुलता रखना चाहते हैं। हरमन ने बताया कि विजय ने प्रमोशनल लुक्स के लिए खासतौर पर ये चप्पलें मंगवाई हैं। विजय की स्टाइलिस्ट ने बताया कि शुरू में उन्हें चप्पलों को लेकर थोड़ी झिझक हो रही थी लेकिन उन्हें विजय के ड्रेसिंग आइडिया पर भरोसा था कि इसकी चर्चा देशभर में होगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here