दिल्ली में आज दिनभर बारिश होते रहने की सम्भावना, खुशनुमा रहेगा मौसम – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहने से मौसम खुशनुमा रहेगा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। 

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। दिन के समय अलग-अलग इलाकों में मध्यम से लेकर हल्की बारिश हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा नहीं हुआ। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, यह भी सामान्य से दो डिग्री कम है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 95 से 75 फीसदी तक रहा। आयानगर में सबसे ज्यादा 29.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि हल्की बारिश का यह क्रम अगले दो-तीन दिनों तक बना रहेगा। शनिवार के दिन हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने व तापमान 35 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

वहीं, मानसूनी हवाओं और बरसात के चलते दिल्ली की हवा लगातार ही साफ बनी हुई है। सीपीसीबी के मुताबिक शुक्रवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 71 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है।

मौसम विज्ञान विभाग ने पहले कहा था कि ‘मानसून ट्रफ’ (कम दबाव के क्षेत्र) के ‘‘धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ते रहने’’ की संभावना है और इस कारण बुधवार से उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here