बिहार से 23 संदिग्ध आतंकी हुए फरार, PFI और SDPI के ठिकानों पर रेड – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

पटना: बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के टेरर कैंप का पर्दाफाश होने के बाद 23 संदिग्ध आतंकी फरार बताए जा रहे हैं। बिहार पुलिस की SIT और ATS इनकी तलाश के लिए बिहार के कई जिलों में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पटना, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा, छपरा सहित अन्य जिलों में PFI और SDPI के ठिकानों पर रेड मारी जा रही है। SIT अब जगह-जगह इनके पोस्ट चस्पा करने की तैयारी में हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, फुलवारी शरीफ में PFI कार्यालय से आतंकी प्रशिक्षण शिविर के भंडाफोड़ के बाद दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया था। इनमें से 23 संदिग्ध आतंकी अभी तक फरार चल रहे हैं। ये सभी बिहार के अलग-अलग जिले के निवासी हैं। ये सभी PFI और उसके सियासी विंग SDPI से जुड़े हुए हैं। SIT ने शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान स्थित एग्जीबिशन रोड में PFI और SDPI के ठिकानों पर इनकी तलाश की। इसके अलावा नालंदा, सारण, दरभंगा, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर सहित अन्य 10 जिलों में भी कई जगहों पर रेड मारी गई।  ATS भी इस मामले में जांच कर रही है। ATS का दस्ता फुलवारी शरीफ में देर रात तक जमा रहा। 

पटना SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उनका कहना है कि फरार संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए SIT हर संभव कोशिश कर रही है। यदि ये संदिग्ध आतंकी जल्द नहीं पकड़े गए, तो पुलिस गिरफ्तारी वारंट के लिए अदालत में आवेदन देगी। इसके बाद संदिग्धों के ठिकानों पर गली-गली पोस्टर चस्पा किए जाएंगे और उनकी संपत्ती की जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here