महाराष्ट्र: नागपुर में आर्थिक तंगी से परेशान शख्स ने पत्नी- बेटे के साथ कार को लगाई आग – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

महाराष्ट्र के नागपुर से दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपनी पत्नी और बेटे समेत कार के अंदर अपने परिवार के साथ खुद को आग लगाकर सुसाइड कर लिया. इस घटना में शख्स को मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा बच गए हैं जिनका इलाज चल रहा है.

नागपुर के बेलतरोड़ी थाना इलाके की है घटना

जानकारी के मुताबिक, ये घटना नागपुर के बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र के खपरी पुनर्वसन इलाके की है. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जैताला निवासी 58 साल के रामराज गोपालकृष्ण भट के रूप में हुई है. उनकी पत्नी संगीता भट और बेटा नंदन गंभीर रूप से झुलस गये हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शख्स को बिजनेस में हुआ था नुकसान

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, मृतक के घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें उसने कथित तौर पर कहा है कि वो आर्थिक संकट के कारण अपना जीवन समाप्त कर रहा है. बताया जा रहा है कि भट्ट को बिजनेस में नुकसान हुआ था.

पेट्रोल डालकर लगाई आग

पुलिस ने बताया कि रामराज परिवार को दोपहर के लंच के लिए बाहर लेकर गया था. उन्होंने बताया कि खपरी पुनर्वसन पहुंचने के बाद उसने अचानक अपनी, पत्नी और बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पुलिस ने बताया कि मृतक के खिलाफ बेलतरोड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here