यूपी के सिद्धार्थनगर में छेड़छाड़ से परेशान 8वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

यूपी के सिद्धार्थनगर में जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा आठ की एक छात्रा ने सोमवार देर शाम फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों का आरोप है छेड़खानी और रेप के प्रयास से आहत होकर उसने आत्महत्या की। तनाव बढ़ता देख एएसपी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। 

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की कक्षा आठ की छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मौत के बाद बच्‍ची के पिता ने कोतवाली पर तहरीर देकर गांव के ही चार युवकों पर आरोप लगाया कि सोमवार देर शाम अपने पैतृक गांव लखनापार से लौटते समय उन्‍होंने रास्ते में रोक कर उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की और रेप का कुत्‍स‍ित प्रयास किया। 

आरोप है कि इसी घटना से आहत होकर उनकी बेटी ने जान दे दी। शव मिलने के बाद कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया इससे गांव में तनाव बढ़ने लगा। सूचना पर रात में ही एएसपी सुरेश चंद्र रावत, जोगिया, बांसी, सिद्धार्थनगर के साथ कुछ अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। रात में ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जोगिया कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार सरोज का कहना है कि सूचना पर वह तत्काल मौके पर पहुंच गए थे। शव बेड पर था। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। फाेरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here