घरवालों ने प्रेमी-प्रेमिका को किया अलग, दुखी होकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

मुरादाबाद में एक युवक को नाबालिग लड़की से प्रेम हो गया। इश्क में डूब प्रेमी-प्रेमिका फरार हो गया। लौटने के बाद घरवालों ने प्रेमी-प्रेमिका को अलग करा दिया। इससे आहत होकर युवक ने सुसाइड की कोशिश की।

कोतवाली बिलारी क्षेत्र के ग्राम रुस्तम नगर सहसपुर निवासी एक युवक ने प्रेमिका से आहत होकर खुद को चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी अनुसार कोतवाली बिलारी क्षेत्र के ग्राम रुस्तम नगर सहसपुर निवासी अजीम पुत्र मोबीन उम्र 23 वर्ष बीते 5 दिन पहले गांव की ही 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था। जब वह 5 दिन बाद सोमवार की सुबह घर पहुंचा तब दोनों को परिजनों ने अलग कर दिया। इससे आहत होकर युवक ने अपने आप को चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही सहसपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी ले आए जहां डॉक्टरों द्वारा युवक का प्राथमिक इलाज किया गया

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here