उत्तराखंड: केदारनाथ हाईवे सहित कई सड़कें बंद, बारिश के बाद भूस्खलन से फंसे लोग – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से यात्रियों की परेशानियां भी बढ़ गईं हैं। बरसात से हुए भूस्खलन से केदारनाथ हाईवे पर गोपेश्वर-चोपता कुंड  केदारनाथ हाइवे पर वॉश आउट होने से  बाधित हो गया है। बारिश की वजह से घाट दांगी पुल बह गया है।साथ ही, घिंघराण पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ। हाईवे और सड़कें बंद होने से जगह-जगह यात्री फंस गए हैं। 

राहत की बात है कि बद्रीनाथ केदारनाथ हाईवे यातायात के लिए सुचारू है। हालांकि सुबह के दौरान केदारनाथ हाईवे मुनकटिया में मलबा आने से बाधित रहा, किंतु शीघ्र से खोल दिया गया। वहीं बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ में पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है, जिससे यातायात के दौरान मुश्किलें हो रही है।

किंतु यहां यातायात सुचार चल रहा है। केदारनाथ धाम की यात्रा सुचारू चल रही है। शनिवार को सुबह 8:00 बजे तक 600 यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए। जिले के सभी स्थानों पर बादल लगे हैं, और कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो रही है।

दिक्कत:उत्तरकाशी जिले में चार मोटर मार्ग बंद
उत्तरकाशी । 
उत्तरकाशी जिले में चार सड़कें अभी भी यातायात के लिए ठप हैं। मोरी में फफराला खड्ड के उफान से ध्वस्त मोरी-सांकरी सड़क पर देर शाम यातायात चालू हो गया है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि शनिवार तक जिले की सभी सड़कें यातायात के लिए खोल दी जाएगी।

मंगलवार की रात उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश के कारण दर्जनों सड़कें आवाजाही के लिए बंद हो गईं थी। गुरूवार को उत्तरकाशी जिले की 15 सड़कों पर यातायात ठप रहा। जबकि शुक्रवार को 4 सड़कें बंद बताई गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि नौगांव-स्योरी मोटरमार्ग के शनिवार तक खुलने की संभावना है।

वहीं फफराला खड्ड के उफान से मोरी-सांकरी मोटरमार्ग का 20 मीटर हिस्सा ध्वस्त होने पर विभाग ने त्वरित कार्रवाई के साथ मार्ग को आवागमन के लिए चालू कर दिया है। पुरोला लोनिवि के ईई दीपक कुमार ने बताया कि मार्ग को देर शाम खोल दिया है। दूसरी ओर गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर आवागमन निर्बाध रूप से जारी है।

टिहरी जिले के चार ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित
नई टिहरी। बीते बुधवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण नरेन्द्रनगर ब्लॉक के बेरनी-ओडाडा-पोखरी, भिलंगना के घुत्तु -कफोलगांव-सटियाला गांव, कीर्तिनगर के गहड़-पल्यापटाला तथा जौनपुर के मरोडा- बनाली-कुंड ग्रामीण लिंक मोटर मार्ग शुक्रवार को भी बाधित रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here