न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 27 Jun 2022 03:02 PM IST
राजस्थान के झुंझुनू जिले से भाजपा सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने विवादित बयान दिया है। भाजपा सांसद ने कहा कि गांधीजी ने सुभाष चंद्र बोस को मरवाया था। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सांसद खीचड़ 25 जून को बाकरा गांव में स्वतंत्रता सेनानी श्योलाल खीचड़ की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस की हत्या महात्मा गांधी ने करवाई थी। प्रधानमंत्री तो एक को ही बनना था। गांधी ने सुभाष चंद्र बोस को चुनाव के लिए राजी तो कर लिया लेकिन उन्हें मरवा भी दिया। सांसद ने यह भी कहा कि राजा-महाराजाओं के समय से ही यह परंपरा रही है कि बेटा ही बाप को कत्ल करके राज करता है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के समय भी यह भावना थी।
सांसद खीचड़ के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विवाद बढ़ता देख खीचड़ ने सफाई दी। सांसद ने कहा कि मेरे कहने का मतलब वह नहीं था। मेरे कहने का मतलब था कि आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री सुभाष चंद्र बोस को बनना चाहिए था। गांधी चाहते तो सुभाष चंद्र बोस प्रधानमंत्री बन सकते थे।
उन्होंने कहा कि मैं बस यह कहना चाह रहा था कि गांधी के कारण ही सुभाष चन्द्र बोस प्रधानमंत्री नहीं बन पाए। गांधी ने सुभाषचन्द्र बोस का पॉलिटिकल मर्डर कर दिया। ना कि सच में जान से मार दिया। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा है। मैं गांधीजी के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति हूं। दफ्तर में उनकी फोटो लगा रखी है।
विस्तार
राजस्थान के झुंझुनू जिले से भाजपा सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने विवादित बयान दिया है। भाजपा सांसद ने कहा कि गांधीजी ने सुभाष चंद्र बोस को मरवाया था। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सांसद खीचड़ 25 जून को बाकरा गांव में स्वतंत्रता सेनानी श्योलाल खीचड़ की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस की हत्या महात्मा गांधी ने करवाई थी। प्रधानमंत्री तो एक को ही बनना था। गांधी ने सुभाष चंद्र बोस को चुनाव के लिए राजी तो कर लिया लेकिन उन्हें मरवा भी दिया। सांसद ने यह भी कहा कि राजा-महाराजाओं के समय से ही यह परंपरा रही है कि बेटा ही बाप को कत्ल करके राज करता है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के समय भी यह भावना थी।
This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।