Rajasthan Politics: महाराष्ट्र संकट की राजस्थान में आहट, जोशी बोले- हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश पर बख्शेंगे नहीं 

0
19

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 27 Jun 2022 04:10 PM IST

ख़बर सुनें

राजस्थान के जलप्रदाय मंत्री महेश जोशी ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। महाराष्ट्र में शिवसेना विधायकों की बगावत से राज्य सरकार अस्थिर हो गई है। अटकलें चलने लगी हैं कि भाजपा का अगला निशाना राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार हो सकती है। इस पर जोशी ने कहा कि अगर यहां विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग करने की कोशिश की गई तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। 

जोशी ने कहा कि चाहे कर्नाटक हो, मध्य प्रदेश हो, गुजरात हो, महाराष्ट्र या फिर राजस्थान, राज्य सरकार को गिराने की कोशिशें भाजपा के मंसूबे बताती हैं। राजस्थान में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों और समर्थक दलों ने बीजेपी के मंसूबों को नाकाम किया है। हम चेतावनी देना चाहते हैं कि चाहे गजेंद्र सिंह हो या फिर कोई और, राजस्थान में अगर विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग करने की कोशिश फिर से की गई तो जनता, कांग्रेस के विधायक और समर्थक दलों की ओर से फिर से करारा जवाब मिलेगा। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री महेश जोशी ने यह दावा किया कि वर्ष 2020 ही नहीं बल्कि कुछ दिन पहले हुए राज्यसभा चुनाव में भी भाजपा ने राजस्थान में हॉर्स ट्रेडिंग की तैयारी कर ली थी। हमारे एसीबी में दिए गए परिवाद से उनके मंसूबे नाकामयाब हुए।  

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here