आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर आज मतगणना शुरू – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

आप सभी को बता दें कि उत्तर प्रदेश के रामपुर और आजमगढ़ लोक सभा सीट पर तथा पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हुए हैं। आप सभी को बता दें कि उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की जरूरत इस वजह से हुई कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पार्टी नेता आजम खान निर्वाचित घोषित किए गए। वहीँ इसके बाद दोनों नेताओं ने आजमगढ़ और रामपुर से सांसद के तौर पर त्यागपत्र दे दिया था।

आप सभी को बता दें कि रामपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने घनश्याम सिंह लोधी को मैदान में उतारा है जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं। वहीं सपा ने आसिम रजा यहां से उतारा है जो आजम खान के पसंदीदा उम्मीदवार हैं। इसी के साथ प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी मायावती की अगुवाई वाली बसपा ने इस सीट से उम्मीदवार नहीं उतारा है। वैसे देखा जाए तो प्रदेश के आजमगढ़ सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है, जहां से भाजपा ने प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को चुनावी अखाड़े में उतारा है। जी दरअसल निरहुआ का मुकाबला सपा के धर्मेंद्र यादव तथा बसपा के शाह आलम ऊर्फ गुड्डू जमाली से होगा।

ऐसा में आज बैलेट बॉक्स के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और यह देखना होगा कि कौन जीतता है? वहीं आजमगढ़ में काउंटिंग शुरू होने से पहले सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुझे अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। मतगणना केंद्र के अंदर ईवीएम से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि उपचुनाव में मतगणना शुरू हो गई है। यूपी के रामपुर और आजमगढ़ और संगरूर सीट पर थोड़ी देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। इससे पहले मतगणना केंद्रों पर बैलेट पेपर की गिनती की गई।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here