त्रिपुरा के सीएम ने विधानसभा चुनाव में जीत की हासिल – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

अगरतला: त्रिपुरा में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए है और इस लिस्ट में अगरतला, जुबराजनगर, सूरमा और टाउन बारदोवाली शामिल का नाम शामिल है। वहीं, दूसरी तरफ बाकी के जिन राज्यों में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए उनमें राजधानी दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट, झारखंड में रांची जिले का मंदार विधानसभा सीट और आंध्र प्रदेश का आत्माकुरु विधानसभा सीट शामिल है। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा उत्तर प्रदेश के रामपुर और आजमगढ़ लोक सभा सीट पर तथा पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हुए हैं।

जी दरअसल त्रिपुरा में चार सीटे हैं जहां उपचुनाव में वोट डाले गये हैं। इन सीटों में अगरतला, जुबराजनगर, सूरमा और टाउन बारदोवाली शामिल है। अब तक कहा जा रहा था कि यहां टाउन बारदोवाली से किस्मत आजमा रहे साहा को मुख्यमंत्री बने रहने के लिये यह चुनाव जीतना जरूरी है वहीं अब खबर आई है कि त्रिपुरा में चार में से तीन सीटें बीजेपी ने जीत ली हैं। जी हाँ और यहां टाउन बोरदोवाली सीट से सीएम माणिक साहा, जुबराजनगर और सूरमा सीट भी बीजेपी ने जीती है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट अगरतला अपने नाम की है।

आपको बता दें कि यहां सर्वाधिक 76।62 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है और तीन लोकसभा सीटों और 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों (By Election Results) की घोषणा आज हो चुकी है। वहीं दिल्ली और 5 अन्य राज्यों में 23 जून को हुई वोटिंग के बाद अब मतों की गिनती हो रही है। वहीं यह कहा जा रहा है इस उपचुनाव में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा समेत कई अन्य लोगों का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा था और मतों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। हालाँकि अब त्रिपुरा का रिजल्ट सामने है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here