इस एक्टर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री खोली पोल, जानकार हैरान हो जाएंगे आप – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

बॉलीवुड के कई स्टार्स हैं जो अपने दमदार अंदाज के लिए मशहूर हैं। इस लिस्ट में एक नाम एक्टर अभय देओल का भी है। अभय देओल ने कई फिल्मों में काम किया है और सुपरहिट रहे हैं। हालाँकि अब वह बहुत कम इंडस्ट्री में नजर आते हैं। अब हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड से जुडी ऐसी बात बताई है जो आपको हैरान होने पर मजबूर कर देगी। जी दरअसल, अभय देओल ने फिल्मों की रिलीज से पहले की जाने वाली नेगेटिव मार्केटिंग पर बात की है। हाल ही में उन्होंने कहा, फिल्म को लेकर बज बनाने के लिए लोगों को उनके बारे में नेगेटिव कहानियां लिखने के लिए इंफ्लूएंस किया जाता है। केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने बताया कि, लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए सेट पर स्टार्स के रिश्तो के बारे में कुछ कहानियां बुनी जाती हैं और फिर लोग इन झूठी कहानियों को तवज्जो देने लगते हैं।

इसी के साथ इंटरव्यू के दौरान अभय देओल ने कहा, ”हमारे द्वारा सुनाई जाने वाली ज्यादातर चीजें हमें बताई जाती हैं। क्योंकि कुछ लोग चाहते हैं कि हम इसके बारे में बात करें। जनता को आकर्षित करने के लिए मशहूर हस्तियों को पब्लिक फिगर बनाया जाता है।”

इसके अलावा अभय देओल ने इंटरव्यू के जरिए फैंस से किसी भी अफवाहों पर विश्वास नहीं करने के लिए कहा है। जी हाँ, उनके मुताबिक, हम जो सुनते और पढ़ते हैं, उसमें से ज्यादातर के लिए हमें बात करने के लिए डिजाइन किया जाता है। दर्शकों को आकर्षित करने के लिए सेलिब्रिटीज की इमेज बनाई जाती हैं। इसलिए मशहूर हस्तियों के बारे में खबर बनाते समय हमें सावधान रहना चाहिए क्योंकि ये सब कुछ पूरा सच नहीं होता। अब अगर हम काम के बारे में बात करें तो कुछ समय पहले ही उनकी फिल्म ‘जंगल क्राई’ रिलीज हुई थी। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक्टर फुटबॉल कोच की भूमिका में नजर आए हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here