उत्तराखंड: बारिश के बाद मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद, ट्रैफिक हुआ बाधित – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

चमोली जिले में देर रात से लगातार बारिश जारी है। भारी बारिश के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बिरही चाढ़ा के पास मलबा आने से बंद हो गया है। हाईवे बंद होने से ट्रैफिक बाधित हुआ है। यात्री फंस गए हैं। थाना अध्यक्ष चमोली कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि सुबह से ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। 

दोनों तरफ वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा किया गया है। सड़क से मलबा हटाने के लिए एनएच को सूचित कर लिया गया है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाला के पास भी मलबा आने से बंद हो गया है। सड़क पर मलबा आने के बाद चार धाम यात्रा पर आने जाने वाले यात्रियों के साथ स्थानीय ग्रामीण भी सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here