आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्रा का ट्रेलर हुआ रिलीज…  – 24×7 Khabre Fatafat

0
42

Brahmastra Trailer: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्रा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। मल्टीस्टारर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया। साथ ही फैंस फिल्म के हर किरदार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म में मौनी रॉय के साथ-साथ WWE रेसलर और टीवी कलाकार सौरव गुर्जर एक खूंखार विलेन के रूप में नजर आने वाले हैं।

बुधवार को रिलीज हुए ट्रेलर में सौरव का बेहद खूंखार अंदाज दिख रहा है, जिसको देखकर फैंस चौंक गए हैं। ट्रेलर में उनकी एंट्री एक दैत्य के रूप में होती है, जो सुपरपावर शिवा को मारने के लिए उनकी ओर दौड़ता है। वहीं, सौरव के इस किरदार को देखने के बाद फैंस फिल्म में उनकी भूमिका को देखने के लिए काफी उत्साहित दिख रहे हैं।

प्रोफेशनल रेसलर हैं सौरव गुर्जर

आपको बात दें, सौरव गुर्जर अभिनेता होने के साथ-साथ एक प्रोफेशनल रेसलर भी हैं और WWE में भी नजर आ चुके हैं। उनका WWE का नाम सांगा है, जो कई बड़े रेसलर को रिंग में धूल चटा चुके हैं। जानकारी के अनुसार सौरव ब्रह्मास्त्र से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। लेकिन फिल्म से पहले वो कई टीवी शो में काम कर चुके हैं, जिसमें माइथोलॉजिकल शो महाभारत में नजर आ चुके हैं। महाभारत में उन्होंने सबसे शक्तिशाली भीम का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने टीवी शो संकटमोचन महाबली हनुमान में नजर आ चुके हैं।

काफी जबरदस्त है रणबीर और सौरव का बॉन्ड

वहीं, सौरव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें भी शेयर की थी, जिसमें वो आलिया और रणबीर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि महाबली सांगा ने अभिनेता को अपनी पीठ पर बिठाया हुआ है। इस दौरान रणबीर बेहद खुश दिख रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस सुपरनैचुरल साई-फाई फिल्म में रणबीर कपूर सुपर पावर शिवा के मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं, तो आलिया भट्ट ईशा की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ये फिल्म 09 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here