लगुन फलदान लेकर जा रही एक बस चंबल नहर में अनियंत्रित होकर पलटने से दादा-नाती की मौत….  – 24×7 Khabre Fatafat

0
29

 चिन्नौनी थाना क्षेत्र के सिंगरौली गांव के पास लगुन फलदान लेकर जा रही एक बस चंबल नहर में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें बस ने दो से तीन पलटी खाई और नहर में जाकर सीधे खड़ी हो गई। इस बीच इस बस में सवार खांडौली गांव निवासी अभिलाष सिंह सिकरवार उम्र 50 साल व उनके आठ साल के नाती चिराग सिकरवार की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर चंबल नहर में गिरी और पलटी खा गई। इस हादसे में बस में सवार लगभग 15 से 20 लाेग जख्मी भी हुए है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यह लगुन फलदान खांडौली के कोक सिंह का पुरा के लाल सिंह सिकरवार के यहां से श्योपुर के लिए जा रहा था। जिसमे बस के जरिए सभी लोग श्योपुर जा रहे थे। इसी बीच यह हादसा हो गया।

खबर अपडेट हाेगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here