हाल ही में शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रभास ने किया कुछ ऐसा, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

दीपिका पादुकोण को लेकर मंगलवार को खबर आई कि अपनी अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस की तबीयत खराब हो गई थी। उनका हार्ट रेट बढ़ गया था जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उनकी जांच की और इसके बाद वह वापस आ गई थीं। दीपिका की तबीयत खराब होने के बाद सेट पर मौजूद सभी लोग परेशान हो हए थे। सभी बस चाहते थे कि दीपिका ठीक हों। प्रोजेक्ट के में दीपिका पादुकोण के साथ अमिताभ बच्चन और प्रभास हैं। वहीं जब प्रभास को दीपिका की तबीयत खराब के बारे में पता चला तो वह परेशान हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा भी किया कि जिसे सुनकर आप भी उनकी तारीफ करेंगे।

प्रभास ने उठाया ये कदम

दरअसल, दीपिका और प्रभास के बीच एक महत्वपूर्ण शूट होना था। लेकिन प्रभास ने इसके लिए मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जब दीपिका की तबीयत ठीक हो जाएगी तब वह इस सीन की शूटिंग कर लेंगी। उन्होंने कहा कि जब दीपिका ठीक महसूस करेंगी वह तब इस शूट को कर लेंगी। प्रभास की इस बात के बारे में पता चलने के बाद दीपिका के अलावा रणवीर सिंह भी खुश हो जाएंगे। 

बता दें कि प्रोजेक्ट के फिल्म के जरिए दीपिका और प्रभास पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। जब दीपिका इस फिल्म से जुड़ी थीं तब फैंस काफी खुश हुए थे। सभी दोनों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। 

इस फिल्म से प्रभास को बड़ी उम्मीद

बता दें कि प्रभास की लास्ट रिलीज फिल्म थी साहो और राधे श्याम। हालांकि दोनों फिल्मों को मिक्स रिस्पॉन्स मिला था। अब प्रभास को उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाएगी।

दीपिका की बाकी फिल्में

दीपिका इस फिल्म के अलावा पठान और फाइटर में नजर आने वाली हैं। पठान में दीपिका के साथ शाहरुख खान और जॉन अब्राहम अहम किरदार निभा रहे हैं। वहीं फाइटर में दीपिका के साथ ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here