मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में मंडप से भागे दूल्हे ने शादी करने से किया इन्कार, पढ़े पूरी खबर   – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में मंडप से भागे दूल्हे ने शादी करने से इन्कार कर दिया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने युवक से फोन कर पूछा तो उसने कहा कि वह घर से शादी करने के लिए तैयार है, लेकिन सामूहिक विवाह समारोह में शादी नहीं करेगा। 

सदर ब्लाक के ग्राम शरीफापुर में एक निजी गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान शुक्रवार को मंडप से जनपद मैनपुरी निवासी दूल्हा भाग गया था। वह पानी पीने के बहाने गया था। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो लड़की पक्ष वालों ने अफसरों से शिकायत की। सीडीओ आरएन सिंह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार सिंह को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि एक दिन तक युवक ने अपना मोबाइल फोन स्विच आफ रखा। रविवार सुबह कुछ देर के लिए उसका मोबाइल खुला तो उनकी बात हुई। युवक ने बताया कि वह सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने का इच्छुक नहीं है।

यदि लड़की वाले शादी करना चाहते हैं तो विधिवत बरात लाकर घर से शादी करेगा। वहीं, लड़की वालों ने बताया कि उनकी घर से शादी करने की सामर्थ्य नहीं है। वह घर से शादी करेंगे तो सरकार द्वारा प्रदत्त अनुदान नहीं मिलेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ले बताया कि शासन से ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि लड़के वालों पर कोई कार्रवाई की जा सके। लड़की पक्ष के लोग स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मामले की आख्या उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here