कानपुर देहात के रसूलाबाद में किशोरी को ले जा रहे युवक की पीटकर हत्या, मामले की पूछताछ कर रही पुलिस… – 24×7 Khabre Fatafat

0
28

 रसूलाबाद थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव से किशोरी को ले जा रहे युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय झाड़ियों में जाकर किशोरी और उसका मौसा छिपे रहे। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस ने मौसा और किशोरी से पूछताछ शुरू की है। मृत युवक के पिता ने हत्या की तहरीर देकर किशोरी के घरवालों पर आरोप लगाया है। 

पुलिस के अनुसार शिवली के बैरी सवाई के 26 वर्षीय अंकित कुमार की रसूलाबाद के गांव में रहने वाली किशोरी से प्रेम संबंध थे। शनिवार रात को अंकित अपने किशोरी को बाइक से भगा कर ले जा रहा था, साथ में किशोरी का मौसा विनोद भी था। आरोप है कि इसकी भनक किशोरी के घरवालों को लग गई। घरवालों ने पीछा किया तो युवक ने बाइक तेज कर दी और कच्चे रास्ते में फिसल कर गिर पड़ा। इस बीच पीछे से घरवालों ने उसे पकड़ लिया, स्वजन को देखकर किशोरी और उसका मौसा झाड़ियों में जाकर छिप गए। रविवार की सुबह पुलिस ने नाले के पास से अंकित का शव बरामद किया, उसकी पीट पीटकर हत्या की गई थी। पुलिस की सूचना पर आए अंकित के पिता मनोज ने तहरीर दी। आरोप लगाया है कि किशोरी के घरवालों ने बेटे अंकित की पीटकर हत्या की है। 

पुलिस की छानबीन में सामने आया कि पिटाई से घायल अंकित को घबराए हमलावर एक डॉक्टर के पास भी ले गए थे। मृत घोषित किए जाने पर उसका शव किशुनपुर के पास से सूखे नाले में फेंककर फरार हो गए। थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। साजिश में शामिल मौसा को हिरासत में लिया गया है और किशोरी से भी पूछताछ की जा रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here