पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस के हाथ लगी ये बड़ी कामयाबी… – 24×7 Khabre Fatafat

0
28

Sidhu Moose Wala Murder: सीआइए स्टाफ पुलिस ने हरियाणा के फतेहाबाद से एक और गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया गैंगस्टर विश्नोई ग्रुप से संबंधित देवेंद्र उर्फ काला काला बताया जा रहा है। सीआइए स्टाफ पुलिस रविवार की रात में देवेंद्र काला को पकड़कर मोगा लेकर आई है। इससे पहले सीआइए स्टाफ पुलिस ने 5 दिन पहले फतेहाबाद से ही बिश्नोई गैंग के गुर्गे पवन बिश्नोई एवं नसीब खान को गिरफ्तार किया था।

पवन बिश्नोई एवं नसीब खान दोनों ही मोगा में अप्रैल महीने में हुए पिंटा हत्याकांड मैं वांछित थे इन दोनों से पूछताछ में इस बात के संकेत मिले थे कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में जिस बोलेरो कार का प्रयोग हुआ था वह बोलेरो कार इन्हीं दोनों ने उपलब्ध करवाई थी। वर्तमान में दोनों पुलिस रिमांड पर हैं। रिमांड की अवधि के दौरान पूछताछ में सिद्धू मूसे वाला की हत्या से संबंधित साजिश में शामिल रहने वाले कुछ लोगों का पता चला। उसी कड़ी में देवेंद्र उर्फ काला की गिरफ्तारी हुई है। जल्द ही इस हत्याकांड के कई और राजफाश हो सकते हैं।

फेसबुक पर एक दूसरे काे धमकियां द रहे गैंगस्टर

बंबीहा ग्रुप ने रविवार को इंटरनेट मीडिया पर डाली गई पोस्ट में लिखा है कि सिद्धू मूसेवाला वीर, मीत बाउंसर मनीमाजरा, लवी दियोड़ा और ओर मेरे जितने भी वीरों की हत्या हुई है, उसका बदला जल्दी ही इनके हत्यारों को मारकर लिया जाएगा। किसी भी निदरेष बंदे को कुछ भी नहीं कहना है, लेकिन जो हमारे खिलाफ इनका साथ देगा। बंबीहा ग्रुप की इस पोस्ट के बाद यह संकेत मिल रहे हैं कि राज्य में आने वाले दिनों में गैंगवार हो सकती है। वहीं, दूसरी तरफ खुफिया विभाग को भी सूचना मिली है कि ब¨ठडा केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टरों को छुड़वाने के लिए जेल को ब्रेक किया जा सकता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here