दिल्‍ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंंगस्‍टर लारेंस बिश्‍नोई को लगा ये बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने पंजाब न लाने की याचिका को किया खारिज  – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

Lawrence Bishnoi : दिल्‍ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंंगस्‍टर लारेंस बिश्‍नोई को झटका लगा है।  पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने लारेंस बिश्नोई की याचिका को खारिज कर दिया है। उसने खुद काे पंजाब पुलस द्वारा प्रोडक्‍शन वारंंट पर लाने की संभावना के कारण इससे बचने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। उसने पंजाब में अपनी जान काे खतरा बताया था और अपना एनकाउंटर करने की आशंका जाहिर की थी।    

लारेंंस बिश्‍नोई की याचिका पर पंजाब सरकार ने सवाल उठाया। पंजाब सरकार की ओर से कहा गया कि बिश्नोई को अभी तक सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड में आरोपित नहीं बनाया है। ऐसे में याचिका का क्या औचित्य है। इसके बाद हाई कोर्ट ने याचिका को नोन मेंटेनेबल मानते हुए खारिज कर दिया। इससे पहले दिल्‍ली हाई कोर्ट ने भी लारेंस बिश्‍नोई की ऐसी ही याचिका को खारजि कर‍ दिया था। 

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का नाम सामने आने के बाद उसे पंजाब लाए जाने और अपनी जान का खतरा सताने लगा है। बिश्नोई ने इसी कारण  पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी। 

लारेंस बिश्नोई ने याचिका में हाई कोर्ट से मांग की थी कि उससे इस मामले में जो भी पूछताछ किए जाने की जरुरत हो तो वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में ही की जाए। उसे इस मामले में पूछताछ के लिए पंजाब न लाया जाए। उसने कहा था कि अगर उसे पंजाब लाया गया तो उसकी जान को खतरा हो सकता है और उसका एनकाउंटर किया जा सकता है।

बता दें कि पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या के मामले में गैंगस्‍टर लारेंस बिश्‍नोई गैंग का नाम सामने आया था। लारेंस बिश्‍नोई के गैंग के गैंगस्‍टर गोल्‍डी बराड़ ने कनाडा से सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या की जिम्‍मेदारी ली थी। यह बात पंजाब के डीजीपी बीके भावरा ने भी सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या में गैंगस्‍टराें का हाथ होने और लारेंस बिश्‍नोई गैंग का हाथ होने की ओर इशारा किया था।         

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here