गोरखपुर जिले में दो अलग- अगल हत्याओं से मचा हड़कंप, मामले की छानबीन में जुटे पुलिस अधिकारी – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

गोरखपुर जिले में छेड़खानी का आरोप लगाकर मनबढ़ों ने बुजुर्ग की पीटकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद शव खेत में फेंककर आरोपित फरार हो गए। वहीं एक अन्य घटना में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। फोरेंसिक टीम के साथ बेलघाट पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन में जुटे हैं।

ये है मामला: बेलघाट के जितवारपुर गांव निवासी 60 वर्षीय भोला शनिवार की भोर में बरामदे में सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोग पहुंचे और लाठी- डंडे से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उनके शव को एक खेत में ले जाकर फेंक दिया। सुबह सात बजे बेटे संजय ने शव देख पुलिस को सूचना दी। संजय की तहरीर पर बेलघाट पुलिस ने गांव के सुरेंद्र उसकी पत्नी बसंती, दो बेटे व राजकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है।

गला दबाकर महिला की हत्या: दूसरी घटना एकौना बुजुर्ग गांव की है। झीनक गुप्ता की 40 वर्षीय पत्नी बिंदु गुप्ता की गला कसकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह बिंदु का शव कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। शव के पास ही नायलान की एक रस्सी व कुछ दूरी पर खून के धब्बे मिले हैं। जिसकी मिट्टी और रस्सी को पुलिस ने कब्जे में लिया है। घटना के बाद से ही झीनक घर छोड़कर फरार है।

एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि बुजुर्ग की हत्या करने वाले आरोपितों की तलाश चल रही है। महिला की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी। घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच चल रही है।

पीएचसी की छत पर मिला बुजुर्ग का शव: झंगहा के विशुनपुर मटियरा गांव निवासी अमरनाथ शुक्ला का शव शनिवार की सुबह ​गांव के न्यू पीएचसी की छत पर मिला। पुलिस ने शव को दाह संस्कार के लिए ग्रामीणों को दे दिया। अमरनाथ का कोई नहीं था। वह पीएचसी में ही रहते थे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here