कश्मीरी पंडितों का एक दल ने CM केजरीवाल से की मुलाकात, कही ये बड़ी बात – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

दिल्ली में रह रहे विस्थापित कश्मीरी पंडितों का एक दल मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मिला। यह लोग ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे साथ अब तक सिर्फ वोट बैंक की राजनीति होती रही है, लेकिन जब से दिल्ली में ”आप” की सरकार है, हमें हमेशा सहयोग मिला है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें सिर्फ काम करना आता है। हम लोग वोट बैंक की राजनीति नहीं करते। हमें सिर्फ आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद चाहिए। मैं आपकी चिंताओं को समझ सकता हूं। हमें आप अपना बड़ा भाई समझें। हम हमेशा आपके साथ खड़े हैं। कश्मीरी पंडितों की तरफ से रखी गई सभी मांगों को सीएम अरविंद केजरीवाल ने गंभीरता से लिया और तत्काल उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान केजरीवाल के समक्ष कश्मीरी पंडितों ने अपनी समस्याएं भी रखी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया और निर्देश दिया कि दिल्ली में रह रहे विस्थापित कश्मीरी पंडितों की सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि आइएनए के पास कुछ दुकानें शिफ्ट की गई हैं। वहां बिजली की समस्या है, जिसका शीघ्र समाधान किया जाए।

सीएम ने निर्देश दिया कि अगर वहां ट्रांसफार्मर नहीं है तो ट्रांसफार्मर लगा दिया जाए। उसमें जो भी खर्चा आए, वो सरकार द्वारा दे दिया जाए। साथ ही, जिन 17 लोगों की दुकानें शिफ्ट की गईं हैं, उनका मुआवजा रुका हुआ है, तो उसे भी जल्द से जल्द जारी करा दिया जाए।

इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि हमें पीडब्ल्यूडी फ्लाईओवर डिवीजन द्वारा आईएनए बाजार में स्थानांतरित कर दिया गया है। लेकिन नए आवंटित कश्मीरी प्रवासी बाजार को बिजली कनेक्शन नहीं मिल पाया है। बिजली कंपनी ने हमारी 36 दुकानों को बिजली देने के बजाय बिजली स्थापना और बिजली कनेक्शन के लिए अफोर्डेबल राशि की मांग की है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here