जिला पंचायत सदस्य के भाई आइटीआइ छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी, पहले भी एक भाई कर चुका है आत्महत्या  – 24×7 Khabre Fatafat

0
33

जिला पंचायत सदस्य के भाई आइटीआइ छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। स्वजन वजह नहीं बता पा रहे हैं, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। चार साल पहले उनके एक और भाई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 

बिसंडा कस्बे के भुरानेबाबा लौली रोड मोहल्ला निवासी जिपं सदस्य कमलेश कुमार साहू का छोटा भाई 18 वर्षीय राजेंद्र पुत्र राधेश्याम आइटीआइ कालेज में फिटर फाइनल का छात्र था। उसने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया, हालत बिगड़ने पर स्वजन को जानकारी हो सकी। इससे आनन-फानन उन्होंने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में स्वजन उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज ले गये, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जिपं सदस्य ने बताया कि वह सात भाइयों में पांचवें नंबर का था, उसे घर में किसी तरह की दिक्कत परेशानी नहीं थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है। बिसंडा थाना निरीक्षक केके पांडेय ने बताया कि जहर खाने के समय स्वजन की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई थी। उसकी मौत पर स्वजन ने जानकारी दी है। घटना की वजह का पता करने के लिए जांच की जाएगी।

चार साल पहले भी एक भाई ने की थी खुदकुशी : अशोक कुमार ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। चंद वर्षों के अंदर अब दूसरे भाई के खुदकुशी करने से मां शांतिदेवी समेत अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here