महाराष्ट्र की इस शादी में खाने खाने से 300 से ज्यादा लोगों की बिगड़ी तबीयत, नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा एडमिट  – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

Food Poisoning in Marriage: महाराष्ट्र (Maharashtra) के लातूर (Latur) जिले में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद करीब 330 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

शादी में खाना खाने से बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, ये मामला लातूर जिले की नीलांगा तहसील का है. यहां एक शादी में खाना खाने से लोगों की हालत बिगड़ गई. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि ये घटना रविवार को केदारपुर गांव में हुई जहां पर सैकड़ों लोगों के लिए खाना बना था.

अब लोगों की हालत में है सुधार

अधिकारी ने बताया, ‘खाना खाने के बाद लोगों ने बेचैनी की शिकायत की, जबकि कुछ ने उल्टी करना शुरू कर दिया. केदारपुर और जवालगा गांव के कुल 336 लोगों को अम्बुल्गा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. कुछ का वालांडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया. अब सभी की हालत स्थिर है और उनपर इलाज का असर हो रहा है. ज्यादातर लोगों को छुट्टी दे दी गई है.’

गांवों में तैनात हैं स्वास्थ्य विभाग की टीम

अधिकारी ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की शिकायत करने वालों में 133 लोग जवालगा गांव के, 178 केदारपुर के और 25 काटे जवालगा गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि स्थिति पर नजर रखने के लिए तीनों गांवों में स्वास्थ्य दल मौजूद हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here