पंचायत चुनाव के साथ ही राजनीतिक दलों ने शुरू की होने वाले विधानसभा चुनाव की भी तैयारी… – 24×7 Khabre Fatafat

0
28

भोपाल: मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एसटी, एससी, ओबीसी, महिला के लिए आरक्षित वार्ड के विवरण की सूचना का प्रकाशन सोमवार को होगा. इसके साथ ही सरपंच की संख्या के विवरण के भी सूचना प्रकाशित होगी. मध्य प्रदेश में 25 मई को आरक्षण की कार्यवाही होगी. 26 मई को कलेक्टर अधिसूचना जारी करने के साथ जानकारी पंचायतराज संचालनालय को भेजेंगे. पंचायत चुनाव के साथ ही राजनीतिक दलों ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है.

कांग्रेस ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी

इधर सभी राजनीतिक दलों ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. कांग्रेस ने चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है. मिशन 2023 को फतह करने के लिए कांग्रेस, बीजेपी के कब्जे वाली सीटों पर 6 महीने पहले प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है. कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है. नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने बताया कि विधायक दल की बैठक में राय बनी है कि जिन सीटों में अभी विरोधी दल के विधायक हैं. वहां छह महीने पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे. कांग्रेस संगठन को और मजबूत करेंगे.अब महीनों पहले से ही प्रत्याशी उतारेंगें.

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, ओबीसी आरक्षण जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की भी रणनीति बनाई गई है. आज सोमवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ सिवनी जाएंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे. बीजेपी पर निशाना साधते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि हम कुछ भी करते हैं, तो बीजेपी को राजनीति लगती है. हम विपक्ष में है. हमारी ड्यूटी है कि सरकार के अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ें. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here