सेलेक्टर्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का किया ऐलान….  – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

Mohsin Khan: भारत को अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ये टी20 इंटरनेशनल सीरीज 9 जून से 19 जून तक खेली जाएगी. सेलेक्टर्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. 

सेलेक्टर्स ने तोड़ा इस भारतीय प्लेयर का दिल

टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने इस सीरीज के लिए एक खिलाड़ी को नहीं चुनकर हर किसी को हैरान कर दिया है. इस खिलाड़ी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने जाने का बड़ा दावेदार माना जा रहा था, लेकिन सेलेक्टर्स ने अचानक ही हर किसी को चौंका दिया.

सेलेक्टर्स ने हर किसी को हैरत में डाल दिया

IPL 2022 में अपने प्रदर्शन से गदर मचा रहे बाएं हाथ से गेंदबाजी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहसिन खान को नहीं चुनकर सेलेक्टर्स ने हर किसी को हैरत में डाल दिया, जबकि ये खिलाड़ी टीम इंडिया में एंट्री का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था.

जहीर खान की तरह घातक बॉलिंग करता है ये गेंदबाज

मोहसिन खान लगभग 150 Kmph की रफ्तार से तेज गेंदबाजी करते हुए गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं. मोहसिन खान बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं. मोहसिन खान की तेज गेंदबाजी में भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान की झलक देखने को मिलती है.

IPL 2022 में मचा रहा कहर 

मोहसिन खान ने IPL 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए 8 मैचों में 13 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.93 का रहा है. मोहसिन खान का IPL में बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 16 रन देकर 4 विकेट हासिल करना रहा है. टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक जैसे तेज गेंदबाजों को चुना है, लेकिन मोहसिन खान को मौका नहीं दिया है. 

भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम इस प्रकार है:

लोकेश राहुल (कप्तान), रूतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप कप्तान, विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here