पीएम मोदी ने डब्ल्यूएचओ द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किये जाने पर उन्हें दी बधाई…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
56

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से भारत की लाखों महिला आशा कार्यकर्ताओं को उनके काम के लिए सम्मानित किया गया है। आशा कार्यकर्ताओं के सम्मानित होने पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने खुशी जताई है। मोदी ने कहा कि उनका समर्पण और दृढ़ संकल्प सराहनीय है।

पीएम ने सोमवार सुबह एक ट्वीट किया है। मोदी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को डब्ल्यूएचओ महानिदेशक के ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है, मुझे खुशी है। सभी आशा कार्यकर्ताओं को बधाई। वे एक स्वस्थ भारत सुनिश्चित करने में सबसे आगे हैं। मोदी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का समर्पण और दृढ़ संकल्प सराहनीय है।

बता दें कि डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डा. टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसिस ने वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान, क्षेत्रीय स्वास्थ्य मुद्दों के लिए प्रतिबद्धता और शानदार नेतृत्व करने के लिए रविवार को छह पुरस्कारों की घोषणा की। डा.टेड्रोस ने ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवा‌र्ड्स के लिए पुरस्कार विजेताओं का फैसला किया। आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि ‘आशा’ का अर्थ उम्मीद है। भारत की इन दस लाख से अधिक महिला कार्यकर्ताओं ने समुदाय को स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसलिए ये सम्मान की वाकई हकदार हैं। कोरोना महामारी के दौरान इनका कार्य बेहद सराहनीय रहा है।

इन आशा कार्यकर्ताओं ने बच्चों में होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए टीकाकरण, मातृ देखभाल में भी काम किया है। यही नहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य देखभाल, तपेदिक के उपचार, पोषण और स्वच्छता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खासकर ऐसे समय में जब दुनिया असमानता, संघर्ष, खाद्य असुरक्षा और कोरोना के संकट का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि इन पुरस्कार विजेताओं में आजीवन समर्पण और मानवता की निस्वार्थ सेवा शामिल है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here