इस टी20 सीरीज में नंबर 3 पर उतरेगा ये बल्लेबाज, पढ़े पूरी खबर – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज 9 जून से 19 जून तक भारतीय सरजमीं पर खेली जाएगी. इस टी20 सीरीज के लिए भारतीय सेलेक्टर्स ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस टी20 सीरीज के लिए सेलेक्टर्स ने ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. वहीं, रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है.

टी20 सीरीज में नंबर 3 पर उतरेगा ये बल्लेबाज

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस टी20 सीरीज के लिए केएल राहुल को कप्तानी दी गई है. वहीं, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों को मिडिल ऑर्डर में मौका दिया गया है. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में पूरी संभावना है कि श्रेयस अय्यर साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस टी20 सीरीज में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे. इस साल फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी श्रेयस अय्यर नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे.

मिला था ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड

इत्तेफाक से श्रीलंका के खिलाफ उस टी20 सीरीज में भी विराट कोहली को आराम दिया गया था. श्रेयस अय्यर ने उस टी20 सीरीज में मौके का फायदा उठाते हुए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते  हुए कुल 204 रन ठोक डाले. श्रेयस अय्यर को उस टी20 सीरीज में ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड मिला था.

कोहली की जगह को टी20 में हो सकता है खतरा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में अगर नंबर 3 पर श्रेयस अय्यर फिर से हिट रहते हैं, तो विराट कोहली की जगह को टी20 में खतरा हो सकता है. श्रेयस अय्यर भी टी20 में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की इच्छा जता चुके हैं, जिस स्थान पर सालों से दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली बैटिंग करते हैं. श्रेयस अय्यर ने 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 809 रन बनाए हैं. 

भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम इस प्रकार है:

लोकेश राहुल (कप्तान), रूतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप कप्तान, विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here