बुलडोजर का डर दिखाकर वसूली करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया अरेस्ट – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनते ही बुलडोज़र चर्चाओं में आने लगा था, जैसे जैसे योगी सरकार का कार्यकाल बढ़ा, वैसे-वैसे लोगों में बुलडोज़र के प्रति दीवानगी और अपराधियों में इसके प्रति खौफ बढ़ता ही चला गया। इसी खौफ का फायदा उठाकर कुछ बदमाशों ने अपनी जेब भरने की साजिश रची, जिन्हे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, सोनभद्र जिले में बुलडोजर का डर दिखाकर वसूली कर रहे दो युवकों को शनिवार को पुलिस ने अरेस्ट कर चालान कर दिया।

पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि बीना बस स्टैंड रोड के किनारे बने मकानों दुकानों पर चिन्ह लगाकर बुलडोजर चलवा कर मकान गिराने का डर दिखाकर लोगों से पैसे वसूल रहे हैं। यह सूचना मिलने के बाद शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा के साथ उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उप निरीक्षक पारसनाथ यादव, विमलेश कुमार, आदर्श शुक्ला ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को बीना महाप्रबंधक कार्यालय के पास से दबोच लिया। 

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को अपना नाम क्रमशः राना कुमार व अमरेश राज निवासी रेहटा अनपरा बताया। बुलडोजर का डर दिखाकर पैसा वसूलने की बात भी उक्त युवकों ने कबूल किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here