गोवा बोर्ड ने जारी किए 12वीं कक्षा की टर्म 1 परीक्षाओं के रिजल्ट,जाने कैसे करें चेक – 24×7 Khabre Fatafat

0
41

गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एण्ड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (जीबीएसएचएसई) द्वारा एचएसएससी कक्षा की टर्म 1 परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कर दी है। गोवा बोर्ड कक्षा 12 की टर्म 1 परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राएं अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट, gbshse.info पर जाकर स्कूलों के माध्यम से चेक कर सकते हैं। बता दें कि गोवा बोर्ड द्वारा टर्म 1 परीक्षाओं का आयोजन दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 के दौरान विभिन्न निर्धारित तारीखों पर किया गया था। वहीं, दूसरी तरफ गोवा बोर्ड द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए टर्म 2 की परीक्षाओं का आयोजन इस किया जा रहा है।

इन स्टेप में देखें गोवा बोर्ड 12वीं टर्म 1 रिजल्ट 2022

स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें अपना गोवा बोर्ड 12वीं टर्म 1 रिजल्ट 2022 देखने के लिए स्कूल में संपर्क करना होगा। स्कूलों द्वारा को आधिकारिक वेबसाइट, gbshse.info पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिए एनाउंसमेंट्स सेक्शन में दिए गए सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर स्कूल लॉग-इन में अपने विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्कूल अपने सभी पंजीकृत और परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं के विषयवार अंक देख सकेंगे।

साथ ही, स्टूडेंट्स को यह भी ध्यान देना चाहिए कि गोवा बोर्ड 10वीं, 12वीं टर्म 1 रिजल्ट 2022 के आधार पर उन्हें पास या फेल घोषित नहीं किया जाएगा। अभी सिर्फ टर्म 1 परीक्षाओं के विषयवार अंक छात्रों को बताए जाएंगे। वहीं, कक्षा 10 या कक्षा 12 के अंतिम परिणामों की घोषणा वर्तमान में चल रही टर्म 2 परीक्षाओं के अंकों को जोड़ते हुए बोर्ड द्वारा बाद में की जाएगी।

बता दें कि गोवा बोर्ड 10वीं टर्म 1 रिजल्ट 2022 की घोषणा का इंतजार राज्य के 25 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को था और गोवा बोर्ड 12वीं टर्म 1 रिजल्ट 2022 की घोषणा राह करीब 15 हजार छात्र-छात्राएं कर रहे थे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here