बाग में सो रहे एक चौकीदार की पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या, घटना से हड़कंप – 24×7 Khabre Fatafat

0
39

कनखल निर्मल में बाग में सो रहे एक चौकीदार की पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह चौकीदार का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने हर एंगल से हत्या की जांच शुरू कर दी है।

रोजाना की तरह रात में वह बाग में सोया हुआ था चौकीदार

पुलिस के मुताबिक, बजरी वाला बैरागी कैंप निवासी राम तीरथ 55 वर्ष निर्मल बाग का चौकीदार था। वह माली का काम भी देखता था। रोजाना की तरह रात में वह बाग में सोया हुआ था। उसी दौरान किसी ने पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने हर एंगल से मामले की जांच की शुरू

सुबह बुजुर्ग का खून से लथपथ शव बरामद हुआ तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। बुजुर्ग की हत्या क्यों और किसने की है, इसकी जांच की जा रही है। हत्या के पीछे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बाइक सवार भाइयों को घेरकर डंडों से पीटा

लक्सर बाजार में सामान खरीदने आए दो भाइयों पर कुछ युवकों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लक्सर कोतवाली के हुसैनपुर गांव निवासी विपिन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने भाई सुमित के साथ लक्सर बाजार में सामान खरीदने के लिए आया था।

वापसी के दौरान आरोपित राहुल और अजय निवासी ग्राम शेखपुरी कोतवाली लक्सर और मोहित व रोहित निवासी ग्राम शाहपुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने बाइक से उतारकर डंडों से उनकी जमकर पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। आसपास के व्यक्तियों ने आकर उन्हें बचाया। बाजार चौकी प्रभारी यशवीर ङ्क्षसह नेगी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here