कर्वी कोतवाली क्षेत्र में पति ने पत्नी को इतनी बेरहमी से पीटा की तड़पकर चली गई जान… – 24×7 Khabre Fatafat

0
45

कर्वी कोतवाली क्षेत्र में पति ने पत्नी के सिर पर मोटी लोहे की पटरी मारकर हत्या कर दी। शराब पीने का विरोध करने पर गुस्से में पति ने उस पर हमला किया था। गंभीर हालत में उसको प्रयागराज ले गए थे, जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से पति फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

सीतापुर चौकी क्षेत्र के बरमपुर निवासी देवकुमार पटेल उर्फ दद्दू राज मिस्त्री का काम करता है। वह अपनी अधिकांश कमाई शराब के नशे में उड़ा देता है। जिसकी 29 वर्षीय पत्नी फूलकुमारी अक्सर विरोध करती थी। बताते हैं कि शुक्रवार की रात करीब दस बजे भी दोनों के बीच विवाद इसी बात को लेकर किया था। गुस्से में देवकुमार ने पत्नी के सिर पर फर्श बनाने वाले लोहे की पटरी मार दी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। यह देख पति भाग खड़ा हुआ। सास कुसमा देवी ने रोते विलखते पड़ोसियों को गुहार लगाई और उनकी मदद से एंबुलेंस में बहु फूलकुमारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। सीतापुर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब दस बजे स्वजन चुपचाप शव गांव ले आए थे। लोगों से जानकारी मिलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फूलकुमारी का मायका बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के मडैयन में हैं। वह भी आ गए हैं। वह पति के खिलाफ हत्या की तहरीर दे रहे हैं। बताया कि पत्नी को मारने पीटने के बाद देवकुमार फरार हो गया है। उसकी तलाश को पुलिस टीम लगाई है जो संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here