फतेहपुर में खाना मांगने पर बराती और जनातियों के बीच जमकर हुई मारपीट, बिन दुल्हन लौटी बरात – 24×7 Khabre Fatafat

0
38

 गाजीपुर क्षेत्र के सिमौर गांव से गुरुवार रात अचाकापुर उर्फ अहमदपुर गई बरात में अगवानी बाद बरातियों को खाना नहीं मिला। विरोध करने पर जनाती व बरातियों के बीच मारपीट हो गई। जिस पर जनातियों ने बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिससे दूल्हे, उसके पिता व दुल्हन के चचेरे भाइयों समेत दोनो पक्षों से दस लोग जख्मी हो गये। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर दुल्हन पक्ष से मारपीट कर बिना शादी किए बरात वापस ले जाने की तहरीर दी गई है।

सिमौर गांव से रामराज लोधी अपने बेटे अचल उर्फ हुकुम सिंह की बरात लेकर हुसेनगंज क्षेत्र के अचाकापुर में दयाराम लोधी के यहां आए थे । मध्यरात्रि अगवानी बाद जब बराती खाना खाने टेंट सामियाना के पास पहुंचे तो खाना ही खत्म हो गया था। बरातियों के खाना मांगने पर जनातियों से मारपीट हो गई। जिसमें दूल्हा अचल सिंह, उसके पिता रामराज, पारिवारिक लवकुश, बबलू, कमलेश व युवतियां जख्मी हो गई। वहीं दुल्हन पक्ष से उसके चचेरे भाई जितेंद्र व लवकुश आदि घायल हो गए। नाराज बराती दूल्हा-दुल्हन की शादी कराए बिना ही बरात लेकर चले गए। थाना प्रभारी रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि वधू पक्ष ने मारपीट कर बिना शादी किए बरात वापस ले जाने की तहरीर दी है जबकि दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं आई है। जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here