‘साथ निभाना साथिया’ की सीरियल में गोपी बहू ने गिफ्ट के नाम पर इस एक्ट्रेस से खेला ‘गेम’…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
29

Devoleena Wedding Gift: ‘साथ निभाना साथिया’ (Saath Nibhaana Saathiya) सीरियल में गोपी बहू (Gopi Bahu) का रोल देवोलीना भट्टाचार्जी ने निभाया था. इस शो से गोपी बहू घर-घर मशहूर हो गई थीं. लोग जितना गोपी बहू को पसंद करने लगे उतनी ही नफरत उनकी ऑनसक्रीन बहन से करने लगे थे. लेकिन इस बार गोपी बहू ने शो में नजर आने वाली बहन राधा को ऐसा बेवकूफ बनाया जिसे जानकर आपकी हंसी छूट जाएगी.

राधा को शादी का गिफ्ट देना चाहती थीं गोपी

‘साथ निभाना साथिया’ में राधा का रोल भाविनी पुरोहित ( Bhavini Purohit) ने निभाया था. भाविनी ने इसी साल जनवरी में लॉग टाइम बॉयफ्रेंड धवल दवे संग सात फेरे लिए. शादी के बाद भाविनी देवीलीना भट्टाचार्जी से मिलने पहुंचीं. तभी गोपी बहू ने अपनी ऑनस्क्रीन बहन राधा को शादी का गिफ्ट देने की बात कही. 

गिफ्ट में देना चाहती हैं गोल्ड 

वीडियो में आप देखेंगे कि देवोलीना भाविनी से कहती हैं- ‘तेरी शादी में तो मैं आ नहीं पाई, एक काम करते हैं तेरे लिए गिफ्ट खरीदते हैं.’ भाविनी कहती हैं- ‘बैग खरीदें, तभी गोपी बहू कहती हैं ये बहुत सस्ता है तेरे लिए गोल्ड खरीदते हैं. ये सनुकर राधा खुशी से झूमने लगती हैं.’

सोने की जगह दिलवाई ये चीज

वीडियो में आप देखेंगे कि ये दोनों सितारे शॉपिंग करने चले जाते हैं. पहले गोल्ड की शॉप पड़ती है. इसे देखकर गोपी बहू कहती है कि ये सस्ता वाला है.इसके बाद भाविनी को गोपी बहू सब्जी की दुकान लेकर जाती हैं. भाविनी कहती हैं- ‘यहां क्यों  लेकर आई हो? जवाब में गोपी बहू कहती हैं- अरे! असली सोना लेने आई हूं.’ 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here