सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा अनुपम खेर का ये वीडियो…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
30

Anupam Kher Video: अनुपम खेर (Anupam Kher) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक कपल से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. अनुपम का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग एक्टर के रवैये और उस कपल की काफी तारीफ कर रहे हैं.  

एक कपल से की बात

अनुपम खेर (Anupam Kher) ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें आप देख सकते हैं कि एक्टर कार में थे और जबकि परिवार के चारों सदस्य स्कूटर पर थे. उन्हें देख अनुपम खेर रुक गए और बात करने लगे. स्कूटर पर चलते हुए जैसे ही कपल ने कार में बैठे अनुपम खेर को देखा तो एक्टर की तरफ हाथ हिलाने लगे. फिर अनुपम ने कार रोक दी और उनका हालचाल पूछा.

परिवार ने दी ईद की मुबारकबाद

इंस्टाग्राम अकाउंट (Anupam Kher Instagram) पर शेयर किए गए वीडियो में अनुपम खेर उस परिवार से बात करते हुए कह रहे हैं, ‘क्या हाल हैं? कहां काम करते हो? बच्चों के क्या नाम हैं? अरे वाह, छोटा परिवार, सुखी परिवार. अच्छे लग रहे हो. सबकी स्माइल कितनी अच्छी लग रही हैं.’ इसके बाद अनुपम खेर उस परिवार को ईद की मुबारकबाद देते हैं.

अनुपम की फिल्में

इस वीडियो को शेयर कर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है, ‘मुंबई की सड़कों पर एक खूबसूरत परिवार से टकराया. मुझे बहुत अच्छा लगा उन्हें मिलकर. उन्हें भी शायद अच्छा लगा. भगवान उन्हें हमेशा खुश रखे.’ वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर ने हाल ही फिल्म ‘ऊंचाई’ की शूटिंग खत्म की है. इस फिल्म को सूरज बड़जात्या डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में अमिताभ बच्चन, परिणीति चोपड़ा, सारिका, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता भी हैं. इसके अलावा वह ‘नौटंकी’ और IB71 में भी नजर आएंगे.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here