ब्रिटेन के एक्टर और कामेडियन स्टीफन फाई एमसीसी के होंगे नए प्रेसिडेंट, अक्टूबर में संभालेंगे जिम्मेदारी – 24×7 Khabre Fatafat

0
33

ब्रिटेन के एक्टर और कामेडियन स्टीफन फाई एमसीसी के नए प्रेसिडेंट होंगे। बुधवार को इसकी घोषणा की गई है। फ्राई एक क्रिकेट समर्थक हैं और वे एमसीसी फाउंडेशन के संरक्षक रहे हैं। वे, वर्तमान अध्यक्ष क्लेयर कानर के कार्यकाल खत्न होने के बाद 1 अक्टूवर को पदभार ग्रहण करेंगे।

इस मौके पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं सम्मानित और एसमसीसी का नए प्रेसिडेंट के रूप में नामिनिटेड होने के लिए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह एक ऐसा क्लब है जिसे दुनिया भर में इस बात के लिए जाना जाता है कि खेल में क्या कुछ नया होने वाले है और इस भूमिका को निभाने का अवसर मिलना वास्तव में मेरे लिए सम्मान का विषय है”

फ्राई अक्टूबर में इंग्लैंड की पूर्व महिला टीम की कप्तान क्लेयर कानर की जगह लेंगे। इस मौके पर उन्होंने मौजूदा अध्यक्ष कानर को अविश्वसनीय अवसर देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा मैं इस जिम्मेदारी के लिए उत्सुक हूं” उन्होंने ने पहले भी एमसीसी के साथ काम किया है। उन्होंने उस दौरान वीडियो की एक सीरीज पेश की थी जिसमें वे क्रिकेट के नियमों को समझाते हुए नजर आए थे।

इस मौके पर मौजूदा अध्यक्ष कोनर ने कहा” मैं स्टीफन को अपने उत्तराधिकारी के रूप में नामित करके रोमांचित हूं। उनके मन में क्रिकेट के लिए गहरा प्यार और लगाव है और वह एमसीसी के लिए एक अद्भुत राजदूत साबित होंगे।”

उन्होंने पिछले साल उनके द्वारा दिया गया काउड्रे व्याख्यान को याद करते हुए कहा कि वह एमसीसी और क्रिकेट दोनों के सामने आने वाली चुनौतियों और अवसरों को काफी हद तक समझते हैं और उम्मीद है कि उनके अनुभवों का फायदा इस क्लब को जरूर मिलेगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here