ईद पर सुरक्षा को लेकर राजधानी दिल्ली में हुई बड़ी चूक, आदेश के बावजूद ड्यूटी पर नहीं पहुंचे 60 पुलिसकर्मी – 24×7 Khabre Fatafat

0
31

 राजधानी दिल्ली में ईद पर सुरक्षा को लेकर पुलिस की बड़ी चूक सामने आई है। ईद के मौके पर शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए सदर बाजार इलाके में कई पुलिसकर्मियों को तैनात रहने का आदेश दिया गया था। लेकिन पुलिस अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान तैनात किए गए पुलिसकर्मी मौके से गायब मिले। इसको लेकर सख्त एक्शन लिया गया है। ड्यूटी को लेकर इस तरह की लापरवाही बतरने के आरोप में 60 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक इन सभी को चांदनी चौक और दिल्ली के अन्य इलाकों में तैनात किया गया था। ये सभी दिल्ली सशस्त्र पुलिस की तीसरी बटालियन के कर्मी हैं। दरअसल दिल्ली का सदर बाजार थाना काफी संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। इसी के मद्देनजर यहां पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन पुलिस अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मी तैनात किए गए स्थान पर नहीं पाए गए।

जानकारी के मुताबिक इस संबंध में पुलिसकर्मियों द्वारा अधिकारियों को कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी गई थी। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर जहांगीरपुरी इलाके में हिंसक घटना हुई थी, जिसके बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। एहतियात के तौर पर ईद के त्योहार में शांति व्यवस्था बनी रहे इसीलिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here