जाने प्रयागराज की किस मस्जिद में कब पढ़ी जाएगी ईद की नमाज…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
77

मुस्लिम इलाकों में उल्‍लास का माहौल है। आज सोमवार को 30वां रोजा है। आज चांद दिखेगा और कल ईद मनाई जाएगी। रविवार को भी लोग रात तक घरों की छतों पर चांद का दीदार करने के लिए बच्‍चे, बुजुर्ग आदि सभी बेकरार रहे, हालांकि ईद का चांद नहीं दिखा। आज प्रयागराज के बाजार में भी चहल-पहल है। मार्केट में पैर रखने की जगह नहीं है। सभी ईद की खरीदारी करना चाहते हैं। वहीं कल होने वाली ईद की नमाज शहर के लिए मस्जिदों में अलग-अलग समय निर्धारित है। आइए जानें कि किस मस्जिद में कितने बजे नमाज पढ़ी जाएगी।

मंगलवार को ईद का एलान : माहे रमजान का चार जुमा बीतने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद पर्व की प्रतीक्षा है। माहे रमजान की 29वीं तारीख को यानी रविवार को ईद का चांद दिखने की उम्मीद थी। इसके चलते सूर्यास्त के बाद लोग छतों पर पहुंच गए। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक छत पर चढ़कर आसमान की ओर घंटों टकटकी लगाए रहे। कुछ लोगों के हाथ में दूरबीन भी थी, लेकिन घंटों इंतजार करने के बावजूद चांद नहीं दिखा। इस पर सोमवार को ईद का चांद दिखने व मंगलवार को ईद का पर्व मनाने का एलान हुआ। उम्मुल बनीन सोसाइटी के महासचिव सैय्यद मो. अस्करी के मुताबिक देश में कहीं भी चांद होने की तस्दीक रविवार को नहीं हुई थी। इससे मंगलवार को ईद मनाई जाएगी।

किस मस्जिद में कब होगी ईद की नमाज

– मस्जिद चक शिया जामा मस्जिद में प्रात: 10 बजे

– मस्जिद-ए-अमजदिया चक में सुबह 10.30 बजे

– मस्जिद काजी साहब बख्शी बाजार में सुबह 9.30 बजे

– शिया जामा मस्जिद प्रीतमनगर में सुबह 9 बजे

– मस्जिद गदा हुसैन दरियाबाद में सुबह 9 बजे

– मस्जिद कदम रसूल में सुबह 10.30 बजे

– मस्जिद-ए-नूर दायरा शाह अजमल में सुबह 9.30 बजे

– मुसल्ला-ए-जीशान में सुबह 9 बजे

– मस्जिद बीबी खदीजा करैली में सुबह 9 बजे

– बैतुस्सलात करैली में सुबह 9 बजे

– बैतुस्सलात मिर्जा नकी बेग रानीमंडी में सुबह 9 बजे

– इमामबारगाह रसूलपूर में सुबह 9 बजे

– हम्माम गली में सुबह 9 बजे

– दरगाह मौला अली में सुबह 9 बजे

– मस्जिद तहसीलदार दरियाबाद में सुबह 9 बजे बजे नमाज पढ़ी जाएगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here