खर्राटे की आवाज से आपके पार्टनर को हो रही तकलीफ तो करें ये 4 घरेलू उपाय…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
32

Home Remedies for Snoring: खर्राटा एक ऐसी समस्या है जिससे कई लोग पीड़ित होते हैं, लेकिन तकलीफ खुद के बजाए दूसरों को होती है. रात में जब खर्राटे की तेज आवाज आती है तो साथ सोने वाले शख्स परेशान हो जाता है और उसकी नींद खराब हो जाती है. जब श्वसन तंत्र में रुकावट होती है तो सोते वक्त अंदरूनी सेल्स के कंपन से ये अनचाही आवाज पैदा होती है. अगर आप चाहते हैं कि पार्टनर खर्राटे लेना बंद कर दे तो उन्हें कुछ घरेलू उपायों से रूबरू कराएं.

खर्राटों को दूर करने के 4 घरेलू उपाय

1. पुदीना (Mint)

पुदीने कई रोगों का रामबाण इलाज है इसकी हरी पत्तियों को उबालकर पीने से खर्राटे दूर हो जाते हैं. अगर मिंट ऑयल की कुछ बूंदे रात में सोने से पहले नाक में डाल दें तो सांस लेने में परेशानी पेश नहीं आती.

2. हल्दी (Turmeric)

हल्दी से कई बीमारियों का इलाज हो जाता है. खर्राटे की परेशानी में भी ये असरदार तरीके से काम करता है. इसके लिए आप सोने से पहले एक ग्लास हल्दी वाला दूध पी लें. इस पीले मसाले में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बायोटिक गुण पाए जाते हैं जिससे नाक का कंजेशन दूर हो जाता है जिससे खर्राटे आने बंद हो जाते हैं.

3. ऑलिव ऑयल (Olive Oil)

ऑलिव ऑयल के औषधि गुणों के बारे में हम सभी जानते हैं, ये स्किन के लिए बेहतरीन मॉइस्चराइज है, लेकिन काफी कम लोग इस बात से वाकिफ हैं कि जैतून का तेल खर्राटे को भी खत्म कर सकता है. रात में सोते वक्त इस तेल की कुछ बूंदें नाक में डाल दें, इससे सूजन दूर हो जाएगी और सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

4. लहसुन (Garlic)

शायद आपको ये बात पता नहीं होगी कि नोज साइनस की वजह से खर्राटे की समस्या हो सकती है. ऐसे में लहसुन की कुछ कलियों का सेवन जरूरी है. लहसुन को भूनकर पानी के साथ पी लें तो खर्राटे आने बंद हो जाएंगे.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here