टीम के मौजूदा कप्तान रविंद्र जडेजा ने किया ये बड़ा फैसला, पढ़े पूरी खबर – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

आईपीएल 15 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के हालात बिलकुल भी अच्छे नहीं है और अब इन सभी के बीच टीम के मौजूदा कप्तान रविंद्र जडेजा ने बड़ा फैसला किया है। जी दरअसल बीते शनिवार को उन्होंने टीम की कमान एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी को दे दी है। आपको बता दें कि इस बात की जानकारी CSK ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।

आखिर क्यों किया रविंद्र जडेजा ने ऐसा- जी दरअसल जो जानकारी सामने आई है उस जानकारी के मुताबिक रविंद्र जडेजा ने अपने खेल पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है और उन्होंने एमएस धोनी से सीएसके का नेतृत्व करने का अनुरोध किया है। आप सभी को बता दें कि अब एमएस धोनी ने एक बार फिर से कप्तानी संभालने का फैसला किया है और उन्होंने जडेजा को अपने गेम पर ध्यान देने के लिए कहा है।

आप सभी जानते ही होंगे कि इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशजनक रहा है। जी दरअसल टीम को शुरुआती मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था और टीम ने अभी तक इस सीजन में 8 मैच खेलें हैं। हालाँकि इस दौरान टीम को सिर्फ दो ही मैचों में सफलता मिली है। जबकि 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस समय टीम पॉइंट्स टेबल में भी 9वें स्थान पर है और उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी बेहद कम है।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि इससे पहले धोनी ने भविष्य के लिए टीम तैयार करने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था और इसी के बाद जडेजा को कप्तान बनाया गया था। जी हाँ और जडेजा ने CSK की कप्तानी से पहले कभी भी कप्तानी नहीं की थी ऐसे में वह इसे संभाल नहीं पाए और अब एक बार फिर कैप्टन कूल यानी MS धोनी चुने गए हैं। आपको बता दें कि एमएस धोनी की कप्तानी में CSK को अब तक 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार IPL जीतने का मौका मिला। हालाँकि अब क्या होने वाला है यह कुछ कहा नहीं जा सकता है!

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here