ईद पर बनाएं चिकन गिलाफी कबाब… – 24×7 Khabre Fatafat

0
82

ईद आने वाली है। जी दरअसल इस साल ईद का पर्व 3 मई को मनाया जाने वाला है और मौके पर मेहमानों के लिए किसी खास डिश की तलाश में हैं तो इस बार चिकन के गिलाफी कबाब को ट्राई कर सकते हैं। यह आपके मेहमानों को जरूर पसंद आएगा। आइए बताते हैं।

 
चिकन गिलाफी कबाब की सामग्री-
200 ग्राम चिकन
 एक कप प्याज बारीक कटा हुआ
 एक कप टमाटर बारीक कटा हुआ
 एक कप शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
 तीन से चार हरी मिर्ची
 नमक स्वादानुसार
 दो चम्मच तेल
आठ से दस काजू
आठ से दस बादाम जिनका छिलका निकाल हो
लाल मिर्च पाउडर
गरम मसाला पाउडर
लहसुन अदरक का पेस्ट
एक चम्मच जीरा
दो नींबू का रस
फ्रेश क्रीम
एक चम्मच केवड़ा जल

चिकन गिलाफी कबाब बनाने की विधि- इसके लिए सबसे चिकन के टुकड़ों को बारीक काट लें। साथ में प्याज, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला, लहसुन अदरक का पेस्ट, जीरा पाउडर, नींबू का रस, धनिया की पत्तियां, पुदीना की पत्तियां डालें। साथ में फ्रेश क्रीम, हरी मिर्ची, केवड़ा का जल, काजू और बादाम डालकर किसी ग्राइंडर में डालें। सब चीजों को अच्छी तरह से पीस लें। अब टूथपिक की बड़ी डंडी में चिकन के पेस्ट को अच्छी तरह लगाकर रख लें। अब किसी प्लेट में कटे हुए प्याज, कटी हुई शिमला मिर्च और धनिया की पत्तियों को निकालें। इस कटी हुई सब्जियों को लकड़ी में लगे कबाब के चारों तरफ लपेटें। ओवर को पहले 180 डिग्री पर रखें और फिर इस चिकन कबाब को आठ से दस मिनट के लिए बेक करें। लीजिये तैयार है गिलाफी कबाब।

अब आपको गिलाफी कबाब को पुदीने की खट्टी चटनी और खजूर इमली की अमीठी चटनी के साथ सर्व करना है और अगर इसे तवे पर बनाना है तो किसी नॉन स्टिक पैन में तेल डालकर गर्म करें और फिर इन सारे सींक में लगे कबाब को तवे पर रखकर धीमी आंच में पकाएं। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों तरफ से सेंककर पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here