बांगरमऊ क्षेत्र में नर्स की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करके फंदे पर लटकाया शव – 24×7 Khabre Fatafat

0
41

बांगरमऊ क्षेत्र में नर्स की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई और शव फंदे पर लटका दिया गया। घटना की जानकारी पर पुलिस महकमा हरकत में आया और तहरीर के आधार पर नर्सिंग होम संचालक समेत तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है, वहीं अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बंगारमऊ में दुल्लापुरवा गांव के पास न्यू नवजीवन नर्सिंग होम संचालित है। यहां पर पास के एक गांव में रहने वाली 18 वर्षीय युवती नर्स का काम करती थी। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि बेटी शुक्रवार शाम अस्पताल में काम के लिए गई थी। शनिवार को सूचना मिली कि बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब वह अस्पताल पहुंची तो देखा कि बेटी का शव छत में बने पिलर की सरिया में रस्सी के सहारे सड़क की ओर लटक रहा था।

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और सूचना मिलते ही पुलिस अस्तपाल आ गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन की। मां ने नर्सिंग होम के संचालक नूर आलम, चांद आलम व अनिल कुमार तथा एक अज्ञात युवक पर बेटी से दुष्कर्म करने और हत्या के बाद शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और आरोपितों की तलाश कर रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here