गर्मी बढ़ने के साथ राजस्थान में बिजली कटौती का दौर हुआ शुरू, जानें अपने शहर का हाल – 24×7 Khabre Fatafat

0
30

Rajasthan Power Cut: गर्मी बढ़ने के साथ राजस्थान में बिजली कटौती का दौर शुरू हो गया है. एक तरफ जहां लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. वहीं, दूसरी तरफ होने वाली बिजली कटौती से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. जानकारी के मुताबिक, जहां जिला स्तर पर रोजाना 2 घंटे बिजली कटौती की जाएगी. वहीं, दूसरी तरफ गांव और नगर पालिका स्तर पर 3 घंटे बिजली गुल रहेगी.

31 फीसदी तक बढ़ी बिजली की मांग

बताया जा रहा है कि राजस्थान (Rajasthan) कोयले की काफी कमी (Coal Shortage) चल रही है. इस वजह से राज्य को बिजली संकट (Power Crisis) का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी की वजह से राजस्थान में बिजली की मांग 31 फीसदी तक बढ़ गई है.

जयपुर में भी 2 घंटे की कटौती

ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (Urja Vikas Nigam Limited) द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, जयपुर (Jaipur), जोधपुर (Jodhpur), अजमेर (Ajmer) में सुबह 7 से 8 बजे तक कटौती होगी. वहीं, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर  में सुबह 8 से 9 बजे तक पावर कट रहेगी. इसके साथ ही जिला मुख्यालयों में सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक बिजली गुल रहेगी.

गांवों में 3 घंटे होगा पावर कट

शेड्यूल के अनुसार, नगर पालिका और 5 हजार से अधिक आबादी के गांवों में सुबह 6 से 9 बजे तक कटौती होगी. इंडस्ट्रियल एरिया में शाम 6 से 10 बजे तक 50 फीसदी क्षमता से काम होगा. वहीं, जिन जगहों पर खेती के लिए बिजली कनेक्शन दिए गए हैं, वहां 6 घंटे की बजाय 5 घंटे की बिजली आपूर्ति की जाएगी.

करीब 28 करोड़ यूनिट बिजली की मांग

बता दें कि राजस्थान में 15 अपैल के बाद से रोजाना 25 से 28 करोड़ यूनिट बिजली की मांग है. ऐसे में बंद पड़े पावर प्लाट्ंस को दोबारा से शुरू करने की कवायद की जा रही है. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here