बालों की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाए ये नुस्खा – 24×7 Khabre Fatafat

0
43

आजकल की व्यस्त  जिंदगी के चलते बालों की देखभाल करना मुश्किल हो गया है और इसकी वजह से बाल झड़ने और सफेद होने शुरु हो जाते हैं। वहीं कई बार गलत खान-पान भी सफेद बालों का एक कारण हो सकता है। जी हाँ और इसी के चलते छोटी उम्र में ही युवाओं के बाल सफेद होने लग जाते हैं। हालाँकि अगर सफ़ेद बाल हो गए हैं तो आप मेथी दाने का सेवन शुरू कर दें। जी दरअसल इसको बालों में लगाने से आप डैंड्रफ जैसी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये आपके बालों की ग्रोथ करने में भी बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है और इसके अलावा बालों को काला भी बनाती है।

झड़ते बालों के लिए- अगर आपके बाल झड़ते हैं और समय से पहले सफेद हो रहे हैं तो आप मेथी दाने में नारियल तेल लगाकर इस्तेमाल करें। वहीं इसका बालों में इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप मेथी दाने को पीस लें। फिर इसका पाउडर तैयार कर लें। उसके बाद तैयार किए गए पाउडर में नारियल तेल मिलाएं और इसे बालों की जड़ों में लगाएं। जी दरअसल इसको लगाने से बालों की चमक बढ़ेगी और डैंड्रफ की समस्या भी दूर होगी।

बालों की मजबूती के लिए- बालों को मजबूत बनाने के लिए मेथी दाना फायदेमंद होता है। इसके लिए आप मेथी दाने को पानी में डालकर उबाल लें और फिर उस पानी को अच्छे से ठंडा कर लें। अब आप मेथी दानें छान लें, ताकि ये आपके बालों में उलझन न पैदा करें। इसके बाद आप इसे बालों में लगाएं और बाल सुखने के बाद धो लें ।

ग्रोथ के लिए- बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए एक रात पहले ही मेथी दाने को पानी में भिगोकर रख दें। उसके बाद अगले दिन इन दानों को मिक्सी में पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को बालों में 15-20 मिनट के लिए लगाएं और इसके बाद आप बालों को साफ पानी से अच्छे से धो लें।

सफेद बालों के लिए- सफेद बालों के लिए भी मेथी फायदेमंद है। इसके लिए आप नींबू और मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी के दानों को अच्छे से पीस कर एक पाउडर तैयार कर लें और उसके बाद इसमें नींबू का रस मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को आप बालों की जड़ों पर लगाएं और 15 मिनट के लिए बालों में रहने दें और इसके बाद आप बालों को सादे पानी से धो लें।

शाइनी बालों के लिए- बालों को शाइनी बनाने के लिए आप मेथी के साथ गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी के दानों में गुड़ मिलाकर इसका सेवन करें क्योंकि इसका सेवन करने से आपके बालों की ग्रोथ होगी और बाल शाइनी भी दिखने लगेंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here