राजस्थान: किरोड़ी मीणा बोले-प्रदेश में बने 30 से 40 फीसदी फर्जी आरएएस, एसओजी में दर्ज कराऊंगा मुकदमा

0
30

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:17 PM IST

सार

किरोड़ी लाल मीणा ने आरएएस परीक्षा में धांधली के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए वो राज्य सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग करेंगे।

किरोड़ी लाल मीणा और सीएम गहलोत

किरोड़ी लाल मीणा और सीएम गहलोत
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

विस्तार

राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आरएएस 2018 और 2021 की परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सांसद मीणा ने मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि 2018 और 2021 में सामने आए आरएएस की परिणामों को अगर देखें तो 30 से 40 फीसदी फर्जी आरएएस बने हैं। इसके खिलाफ मैं एसओजी या पुलिस में मुकदमा दर्ज कराऊंगा।


सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आरएएस 2018 और 2021 की परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर सरकार से इसकी सीबीआई से जांच करवाए जाने की मांग भी की है। इसके साथ ही सांसद मीणा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सीएम गहलोत के करीबी धर्मेंद्र राठौड़ पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरटीआई के माध्यम से निकाली गई कॉपी मीडिया के सामने है। आरएएस भर्ती के प्राप्तांकों में गड़बड़ियां हुई हैं और इसके लिए मैं राज्य सरकार से सीबीआई जांच के लिए बात करूंगा। 

 

सांसद मीणा ने आरएएस परीक्षा में खाली कॉपी छोड़ने के बावजूद एक अभ्यर्थी की कॉपी कैसे भर गई, इसे लेकर भी सवाल उठाया। सांसद ने बताया कि आरएएस 2018 मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिका जांचने में जमकर भ्रष्टाचार हुआ था। भर्ती में बड़े स्तर पर धांधली हुई। जिसमें आरपीएससी चैयरमेन की भी भूमिका रही। इनके साथ आरपीएससी सदस्य शिवसिंह राठौड़ मुख्य किरदार में थे। मुख्य परीक्षा संपन्न होने के बाद एमडीएस विश्वविद्यालय अजमेर के बृहस्पति भवन के सभागार और विक्रमादित्य भवन में ऑन स्क्रीन जांचने का काम शुरू किया गया।

गोविंद सिंह डोटासरा पर लगाए आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि गोविन्द सिंह डोटासरा के निजी रिश्तेदारों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में अनुचित लाभ पंहुचाया गया। डोटासरा के रिश्तेदार परिवार के छह अभ्यर्थियों का आरएएस 2018 परीक्षा में अंतिम चयन हुआ। डोटासरा ने अपने इन रिश्तेदारों को साक्षात्कार में अंक दिलवाने के लिए आरपीएससी सदस्य शिवसिंह राठौड़ को अच्छे अंक देने के लिए कहा। इस पर शिव सिंह राठौड़ ने कहा कि आप आरपीएससी अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव से कहकर मेरा बोर्ड बनाने के लिए कहें।

 

कांग्रेसी नेताओं पर रसूख का प्रयोग करने का आरोप

सांसद मीणा ने कहा कि इसके बाद डोटासरा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक ये बात पंहुचाई। फिर मुख्यमंत्री ने भूपेन्द्र यादव को छुट्टी पर जाने के लिए कहा और इसके बाद भूपेन्द्र यादव छुट्टी पर चले गए और शिव सिंह राठौड़ वरिष्ठ सदस्य होने के नाते साक्षात्कार के समय अध्यक्ष के रूप में रहे और डोटासरा की जो इच्छा थी, उसे पूरा किया। सत्ताधारी दल के नेताओं ने अपने रसूख का प्रयोग करते हुए रिश्तेदारों और संबंधियों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में अनुचित लाभ दिलवाया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here