न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:51 PM IST
सार
जयपुर एयरपोर्ट पर तीन तस्कर पकड़े गए हैं। जिनके पास से 55 लाख रुपये का सोना जब्त किया गया है।

जयपुर एयरपोर्ट पर कार्रवाई
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई की है। डीआरआई ने शारजाह से आए तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात है कि एक तस्कर सोने की चार बॉल निगल गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जयपुर एयरपोर्ट पर लगातार सोने की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को भी तीन तस्कर शारजाह से जयपुर पहुंचे थे। जिनके पास से एक किलो सोना जब्त किया गया है। जब्त सोने की कीमत 55 लाख रुपये बताई जा रही है। डीआरआई ने जांच की तो दो तस्करों के प्राइवेट पार्ट से दो-दो कैप्सूल निकाले गए। जिसकी कीमत 40 लाख रुपये है।
वहीं शक के आधार पर तीसरे तस्कर को पकड़ा गया। जब उसके पास कुछ नहीं मिला तो उसका एक्सरे करवाया गया। एक्सरे में आरोपी के पेट में चार बॉल दिखी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाकर चार दिन बाद ऑपरेशन के जरिए बॉल निकाली गई। एक बॉल का वजन 58 ग्राम है। इसके साथ ही एक यात्री के पास से 17 लाख की विदेशी सिगरेट तो दूसरे यात्री के पास से 10 किलो ईरानी केसर जब्त की गई है। जिसकी कीमत साढ़े 12 लाख रुपये बताई जा रही है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















