उत्तराखंड में SDM की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
33

देहरादून: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे लक्सर रुड़की मार्ग पर मंगलवार को भयंकर दुर्घटना हो गई। SDM की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। SDM के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। SDM संगीता कनौजिया की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंभीर स्थिति में SDM को रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है। 

इसके साथ ही कहा जा रहा है कि सिर और जबड़े में चोट लगी है। वही खबर प्राप्त होते ही कलेक्टर हरिद्वार, एसएसपी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की सहित तमाम आला अफसर हॉस्पिटल पहुंचकर उनकी तबीयत की जानकारी ले रहे हैं। डॉक्टर्स SDM संगीता कनौजिया को आवश्यक उपचार दे रहे हैं। उन्हें जल्द ही हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कलेक्टर हरिद्वार से मामले की खबर ली है। सीएम ने हादसे में वाहन चालक की मौत पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने SDM लक्सर संगीता कनौजिया के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। वही इस घटना के बारे में जानकर कई अफसर उनसे हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे तथा उनका हालचाल जाना।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here