डल स्किन से छुटकारा पाने के लिए हल्दी-गुलाबजल से बनाए ब्लीच – 24×7 Khabre Fatafat

0
35

आज के समय में हर दूसरी महिला फेशियल ब्लीच करवाती है क्योंकि यह त्वचा को साफ करके उसे चमकदार बनाता है। हालाँकि बाजार में मिलने वाले ब्लीच अमोनिया से भरे होते हैं, जिससे स्किन एलर्जी, रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती है। जी हाँ, वैसे आप चाहे तो होममेड ब्लीच से ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं और इससे कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं होगा और डल स्किन से भी छुटकारा मिलेगा। आइए बताते हैं आपको इसके बारे में।

घर पर ब्लीच बनाने का तरीका-
हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
गुलाबजल – 1 चम्मच
नींबू का रस – 1/2
चंदन पाउडर – 1/4 चम्मच

कैस बनाएं ब्लीच?- इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में हल्दी पाउडर, गुलाबजल आधे नींबू का रस और चंदन पाउडर मिलाएं। आप चाहे तो चंदन पाउडर की जगह बेसन और नींबू की जगह टमाटर का रस ले सकते हैं। उसके बाद इसे 10 मिनट तक रेस्ट करने के लिए छोड़ दें।

ब्लीच लगाने का तरीका- इसके लिए  सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें, ताकि सारी धूल-मिट्टी निकल जाए। उसके बाद ब्रश की मदद से पैक को चेहरे-गर्दन पर लगाएं। आप चाहे तो इसे हाथों-पैरों पर भी अप्लाई कर सकते हैं लेकिन आंखों के आस-पास का एरिया छोड़ दें। अब इसे कम से कम 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर नींबू/टमाटर लेकर उससे चेहरे की सर्कुलेशन मोशन में हल्दी-हल्की मसाज करें। इसके बाद 5-7 मिनट मसाज करने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें।

एलोवेरा जेल लगाएं- अंत में एलोवेरा जेल व गुलाबजल लगाकर हथेलियों पर रगड़े। इस दौरान जब गर्माहट निकलने लगे तो इसे टैब करते हुए चेहरे पर लगा लें। ऐसा करने से स्किन ड्राई नहीं होगी।

कितनी बार करें इस्तेमाल?- इसका इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम 1 बार करें।

नोट- ध्यान रहे अगर इसे लगाने के बाद त्वचा का रंग डल पड़ रहा है और पिंपल्स भी निकल रहे हैं तो यह आपको सूट नहीं कर रहा है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here